- Hindi News
- रेलवे कॉलोनियों में तैनात होंगे निजी गार्ड
रेलवे कॉलोनियों में तैनात होंगे निजी गार्ड
चक्रधरपुररेल मंडल के एडीआरएम नवीन तलवार ने सोमवार को चक्रधरपुर स्टेशन परिसर के समीप बने मिनी मार्केट कांप्लेक्स, हनुमान मंदिर के पीछे आरपीएफ पोस्ट के समीप बनी दुकानों एवं एकाउंट्स कॉलोनी के समीप स्थित बड़ी नाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद एडीआरएम नवीन तलवार ने बताया है कि चक्रधरपुर रेलवे कॉलोनियों, रेलवे अस्पताल रेलवे के कुछ महत्वपूर्ण कार्यालयों में सुरक्षा के लिए निजी सुरक्षा गार्डों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए आरपीएफ विभाग के सीनियर डीएससी अरुण कुमार चौरसिया रेलवे अस्पताल के सीएमएस डा.आरके पाणी को मिलकर कार्य करने को कहा गया है। 2 अक्टूबर से पहले यह कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रेलवे कॉलोनियों मेें हो रहे अतिक्रमण को रोकने के लिए क्षेत्र के आईओडब्लू को निर्देश दिया गया है। आईओडब्लू की जिम्मेवारी है कि क्षेत्र में चल रही हर गतिविधि पर नजर रखे। एडीआरएम ने बताया कि गोरनिताई मंदिर के समीप पार्किंग एरिया बनाई जा रही है। वहीं मिनी मार्केट कांप्लेक्स के पीछे फैली गंदगी की सफाई के साथ सड़क का निर्माण भी करा दिया जाएगा। इस मौके पर एडीआरएम नवीन तलवार, सीनियर डीएससी अरुण कुमार चौरसिया, सीएमएस डा.आरके पाणी, डा. एस सारेन, डीईएन जे महापात्रो, एईएन सेटलमेंट एन कर्मकार, एसएसई वर्कर्स कमलेश कुमार सहित रेलवे के दर्जनों कर्मचारी मौजूद थे।
निरीक्षण करते एडीआरएम नवीन तलवार अधिकारी।
हटाया गया अतिक्रमण
एडीआरएमनवीन तलवार ने शनिवार को मिनी मार्केट कांप्लेक्स के आगे पीछे स्थित दुकानों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद एडीआरएम ने सीनियर डीएससी अरुण कुमार चौरसिया आईओडब्लू से कहा था कि इस क्षेत्र में जो भी दुकानदार अवैध तरीके से ठेला पर सामान बेचते हैं। उन सभी को नोटिस देकर सोमवार की सुबह आठ बजे तक खाली करा दें। सोमवार की सुबह एडीआरएम के आने के पहले अवैध रूप से ठेला लगाने वाले रेलवे की अतिक्रमित जमीन पर कब्जा जमाए दुकानदारों द्वारा खुद हटा लिया गया।
इन जगहों का किया गया निरीक्षण
हनुमानमंदिर के सामने पीछे, मिनी मार्केट कांप्लेक्स के चारो ओर, आरपीएफ पोस्ट के समीप खाली पड़े मैदान दुकानों एवं एकाउंट्स कॉलोनी के मुख्य बड़ी नाली का हुआ निरीक्षण।
तीनभागों में बांटकर होगी सफाई
रेलवेका सफाई विभाग कर्मचारियों की कमी का रोना रोकर रेलवे कॉलोनियों की साफ-सफाई ठीक से नहीं क