डीआरएम कार्यालय के समीप किया प्रदर्शन
डीआरएमकार्यालय परिसर सोमवार को मेंस कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दोनों गुटों का अखाड़ा बना रहा। एक ही यूनियन के दो गुटों ने एक दूसरे के खिलाफ आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। पहले गुट में दक्षिण पूर्व रेलवे के कार्यवाहक महासचिव एसआर मिश्रा उनके समर्थक थे, जबकि दूसरा गुट मंडल संयोजक पीवी राव के समर्थकों का था। दोनों गुट झंडा बैनर लेकर पहुंचे थे। प्रदर्शन के बाद दोनों गुटों ने डीआरएम राजीव अग्रवाल से मिलकर एक दूसरे के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर मेंस कांग्रेस के कार्यकारिणी महासचिव एसआर मिश्रा, पीवी राव, शशि रंजन मिश्रा, तापोस चटर्जी, बीजीएस राव, बीके महतो, एसएस दुबे, सुभाष मजूमदार, आरके सिंह, एमपी सिंह, जेपी दुबे सहित दर्जनों की संख्या में मेंस कांग्रेस के दोनों पक्ष के सदस्य मौजूद थे।
डीआरएम कार्यालय के सामने खड़ेे केएस मूर्ति समर्थक।
रिलीफ फंड का पैसा हजम कर गए मूर्ति : मिश्रा
डीआरएमकार्यालय के मुख्य गेट पर मेंस कांग्रेस के कार्यवाहक महसचिव एसआर मिश्रा ने कहा कि मेंस कांग्रेस के पूर्व महासचिव केएस मूर्ति ने उत्तराखंड में आई त्रासदी को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे के हर मंडल से मेंस कांग्रेस के मंडल संयोजक द्वारा केएस मूर्ति के पास रिलीफ फंड में जमा करने के लिए करीब 2 लाख रुपए भेजे गए थे। उन रुपयों को मूर्ति ने हजम कर ली है। पीएम रिलीफ फंड में आज तक उस पैसे को जमा नहीं किया गया है।