सफल विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत
रविवारको गायत्री शिशु मंदिर चंद्री के प्रांगण में नि:शुल्क प्रथम आर्यभट्ट गणित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महान गणितज्ञ आर्यभट्ट के चित्र पर माल्यार्पण कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में कुल 7 विद्यालयों के 130 विद्यार्थी भाग लिए।
इसमें कारमेल मध्य विद्यालय चक्रधरपुर, जलवे देवी विद्या मंदिर सिलफोड़ी, दीनदयाल विद्या मंदिर निश्चितपुर, पदमावती जैन विद्या मंदिर चक्रधरपुर, शारदा हाई स्कूल बोड़दा, देव संस्कृति विद्या मंदिर, गायत्री शिशु मंदिर चंद्री के विद्यार्थी शामिल हुए थे। अंचल कोंडागकेल, संदीप महतो, मिथिलेश प्रधान, प्रिया महतो, विवेक महतो, प्रभात महतो, नीरज महतो, कृष्ण प्रधान, प्रवीण प्रधान को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सचिव प्रमोद भगेरिया, शैक्षिक प्रमुख प्रफुल्ल पाठक द्वारा सफल विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में आचार्य भास्कर महतो, रघुनाथ नायक, प्रदीप नायक, शीशमति, प्रमिला, मालती, सुरेश चौहान, राजेश महतो, पितांबर महतो, विद्याधर महतो आदि का सराहनीय योगदान रहा।
गणित प्रतियोगिता मेंे सफल विद्यार्थी को पुरस्कृत करते समिति के सदस्य।