पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैकमैन काली पट्टी बांध करें प्रदर्शन

ट्रैकमैन काली पट्टी बांध करें प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर। साउथ ईस्टर्न ट्रैकमैन वेल्फेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की एक बैठक सीनी शाखा सचिव एस के रोशन के प्रांगण में हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष मनोद्रा प्रसाद ने किया। बैठक में चक्रधरपुर मंडल में रेल प्रशाासन की ओर से ट्रैकमैन के साथ किए जा रहे अमान्य व्यवहार और अॉडियल रवैये पर चर्चा हुई। खड़गपुर रेल मंडल में कर्मचारियों को पेमेंट 2400 ग्रेड पे पर दिया जा रहा है, पर चक्रधरपुर में ऐसा नहीं है। तय हुआ कि इंटर जोन स्थानांतरण ग्रेड पे रिस्ट्रचरिंग 2400 ग्रेड पे और 10 प्रतिशत कोटा विभागों में जाने की प्रक्रिया चालू की जाए। मांगे पूरी नहीं होने पर ट्रैकमैन रेल प्रशासन के खिलाफ चक्रधरपुर रेल मंडल में एक सप्ताह तक कालीपट्टी बांधकर कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे।