कार्यक्रम में किया गया फेरबदल
बंगलासाहित्य सांस्कृतिक मंच चक्रधरपुर की ओर से 25 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में फेरबदल किया गया है। साहित्य सोविनियर 2014 के विमोचन के अवसर पर सुबह 9 बजकर 30 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट के बीच होने वाले शिशु साहित्य सेमिनार को इस कार्यक्रम से हटा दिया गया है। वहीं कार्यक्रम शाम को होगा। साहित्य सोविनियर 2014 का विमोचन सम्मान समारोह के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।