पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क दुर्घटना में टूटा पैर, भर्ती

सड़क दुर्घटना में टूटा पैर, भर्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| चक्रधरपुरनगर भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता संजीव विश्वकर्मा का सड़क दुर्घटना में पैर टूट गया है। घटना रविवार देर रात 10 बजे की है। घटना उस वक्त हुई जब श्री विश्वकर्मा अपने एक दोस्त बापी दत्ता को सिनेमा हॉल स्थित उनके घर छोड़ने गए थे। श्री विश्वकर्मा बाइक से बापी को उतारने के बाद बाइक पर ही बैठे थे कि पीछे से एक तेज गति से पल्सर बाइक ने जोरदार ठोकर मार दी। इस ठोकर से बाइक पर बैठे विश्वकर्मा का पैर टूट गया और बापी का भी पैर फ्रेक्चर हो गया। इधर ठोकर मारने वाला बाइक चालक मौके से फरार हो गया है। इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।