पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीवित्पुत्रिका व्रत पूजा आज

जीवित्पुत्रिका व्रत पूजा आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| मंगलवारको सूर्य पुत्र भगवान जीतवाहन की पूूजा व्रत का त्योहार है। इस व्रत को पुत्रवती महिलाएं करती हैं। इस व्रत की तैयारी सोमवार से ही होने लगी है। सोमवार से ही व्रती महिलाएं एक बार अन्न ग्रहण कर व्रत का वार रखती हैं। प्रात: उठकर चील सियार को खीरा के पत्तों पर हलदी दतवन देकर उनका आह्वान किया। तत्पश्चात संध्या समय 9 प्रकार के अनाज तथा अन्य कई प्रकार के फलों से भगवान जीतवाहन की पूजा की जाती है। पूजा वेदी पर एक पोखरा तैयार किया जाता है, इसी में 11 प्रकार की डालियां फूल तथा एक जोड़ी मछली छोड़ी जाती है। पूजा के दौरान महिलाएं भगवान के माहात्म्य की कथा सुनती हैं।