जिंदगी ठहरी, ट्रेनों की रफ्तार धीमी
सोमवारको माओवादी बंद के दौरान चक्रधरपुर छोड़ बाकी छह प्रखंडों में बंदी का जोरदार असर रहा। बंदगांव, मनोहरपुर, आनंदपुर, गोइलकेरा, सोनुवा गुदड़ी प्रखंड में मानो जिंदगी ठहर गई थी। एनएच 75, सोनुवा चक्रधरपुर रोड, मनोहरपुर सिमडेगा, गोइलकेरा चक्रधरपुर रोड पर एक भी वाहन नहीं चले। इन इलाकों में बाजार के अलावा बैंक, डाकघर भी बंद रहे। वहीं बंद के मद्देनजर चक्रधरपुर रेल मंडल प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए पैसेंजर एक्सप्रेस ट्रेनें निर्धारित गति से 15 किमी प्रति घंटे की कम रफ्तार से चलाई गईं। ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। खबर लिखे जाने तक कोई अनहोनी की सूचना नहीं है। बसों का परिचालन ठप रहने का सीधा असर आम लोगों पर पड़ा है। वहीं बैंक आदि बंद रहने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। चक्रधरपुर बाजार आम दिनों की तरह खुला रहा। हालांकि यहां से बसें रांची के लिए नहीं चलीं।
सोनुवा का बंद बाजार।
सोनुवा में बंद पड़ा बैंक।
गोइलकेरा में खड़ी बसें।
मनोहरपुर में माओवादी बंदी का असर।
स्कूलों पर नहीं दिखा असर
आनंदपुर|सोमवार को माओवादियों द्वारा आहूत झारखंड बंद का आनंदपुर प्रखंड में व्यापक असर रहा। इस दौरान यहां की सभी दुकानें, बैंक, सरकारी गैरसरकारी कार्यालय आदि पूरी तरह से बंद रहे। जबकि सड़कों पर वाहन बिल्कुल नहीं चले। दूसरी ओर बंद के चलते यहां के स्कूलों पर कोई असर नहीं रहा।
बैंकों में लटके ताले, बाजार में रहा सन्नाटा
सोनुवा|सोमवार को माओवादी बंद का सोनुवा एवं गुदड़ी प्रखंड में व्यापक असर रहा। सोनुवा बाजार की सभी दुकानें एवं अन्य प्रतिष्ठान बंद रहे। बैंकों में भी ताला लटके रहे। सोनुवा से चक्रधरपुर, गोइलकेरा एवं लोढ़ाई-गुदड़ी मार्ग पर यात्री वाहनों का परिचालन पूरी तरह से ठप रहा। प्रखंड कार्यालय समेत अन्य कई सरकारी कार्यालय खुले रहे, लेकिन लोग नजर नहीं आए। इधर बंद के कारण सोनुवा बाजार में भी दिनभर सन्नाटा छाया रहा।
मनोहरपुर में जन-जीवन प्रभावित
मनोहरपुर|माओवादियोंद्वारा सोमवार को आहूत झारखंड बंद का मनोहरपुर प्रखंड में खासा असर रहा। बंद के कारण यहां पर जन-जीवन पूरी तरह से ठप पड़ गया। वहीं यहां पर सभी सरकारी गैर सरकारी कार्यालय, दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, बैंक आदि पूरी तरह से बंद रहे। जबकि राजधानी रांची, गुमला, सिमडेगा, किरीबुरू, गुआ, जामदा, बड़बिल समेत अन्य स्थानो