रेल लाइन पर कटा युवक, जुटी भीड़
चक्रधरपुर| शहरके बाराखोली निवासी अधिकारी तांती (27) ने सोमवार को ट्रेन के नीचे जाकर आत्महत्या कर लिया। घटना के बाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी के अनुसार दोपहर चार बजे चक्रधरपुर स्टेशन परिसर में जैसे ही मेन लाइन में मालगाड़ी खुली युवक ने पटरी पर बैठ अपनी जान गवां दी। आत्माहत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेजा जाएगा।