पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना

हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पवित्रहज यात्रा पर चक्रधरपुर से हाजियों का पहला जत्था मंगलवार को रवाना हुआ। जत्था रांची के लिए रवाना हुआ है, जहां से सभी शाम करीब साढ़े सात बजे हवाई मार्ग से सउदी अरब गए। इस मौके पर मुस्लिम सेंट्रल अंजुमन चक्रधरपुर ने हज यात्रियों को विदाई दी। पहले जत्थे में कुल सात लोग शामिल हैं, इनमें कमरूल होदा, समशूल होदा, सकीना बेगम, मकबूल आलम अंसारी, हमीदा खातून, फैयाज अहमद शमीमा खातून हैं। रवानगी से पूर्व लोगों ने हज यात्रियों से मिल अपने हक में दुआ करने की गुजारिश की तथा उन्हें सफर की मुबारकबाद दिया। हज यात्रियों ने भी जाने अनजाने में हुई गलती के लिए माफी मांगी। हज यात्रियों को विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में दूसरे समुदाय के लोग भी उपस्थित हुए थे। मालूम हो कि इस वर्ष हज के लिए शहर से कुल 18 लोग जा रहे हैं। 23 सितंबर को दूसरा जत्था रवाना होगा। मौके पर अंजुमन के अध्यक्ष हाजी अरशद अहमद खान, पूर्व अध्यक्ष हाजी नसीम कैसर, अनुमंडल हज कमेटी के सचिव हाजी मो. नईम आगाज, तजम्मुल हुसैन, रोटरी क्लब के अध्यक्ष प्रवीर कुमार प्रमाणिक, समाजसेवी एंथोनी फर्नांडो, महफुजूर्रहमान, कमरूल शेख, शाहिद अनवर, शौकत अली, हाजी हफीज मास्टर, हाजी मो. औरंगजेब, हाजी हाशिम साहब, हाजी मो. अनवर, हाजी अब्दुल हकीम, हाजी शब्बीर अहमद खान मौजूद थे।

हज यात्रियों के लिए दुआ करते लोग।

बाढ़ पीड़ितों की हिफाजत की मांगी दुआ

अनुमंडलहज कमेटी के अध्यक्ष हाजी हबीबुर्रहमान के नेतृत्व में सामूहिक दुआ मांगी गई। इसमें हज की यात्रा आसान फरमान, हज कुबूल करने, मुल्क की सलामती, आपसी भाईचारगी आम करने तथा जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीडि़तों की हिफाजत करते हुए उनकी परेशानियों को दूर करने की कामना की गई।