- Hindi News
- दसवीं में तन्नू नायक और इंटर में बनीता प्रथम
दसवीं में तन्नू नायक और इंटर में बनीता प्रथम
शहरके मारवाड़ी प्लस टू हाई स्कूल चक्रधरपुर में मंगलवार को हिन्दी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें इंटर, दसवीं और नौवीं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय की ओर से भाषण, कविता, क्विज और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा की तन्नू नायक इंटर मीडिएट में बनीता प्रधान को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। हिन्दी उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक ऋषिदेव सिंह प्राचार्य डॉ रामचंद्र पाठक ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मौके पर डॉ पाठक ने कहा कि हिन्दी दिल की भाषा है। नम्रता ही हिन्दी का स्वभाव है। शिक्षक बलराम महतो, सुदर्शन प्रसाद ने भी हिन्दी की महत्ता सौंदर्य की जानकारी दी। क्विज प्रतियोगिता ग्रुप में हुई। इसमें प्रथम स्थान कला संकाय, द्वितीय स्थान विज्ञान संकाय तृतीय स्थान वाणिज्य संकाय को मिला। भाषण प्रतियोगिता में दसवीं की तन्नू नायक प्रथम, सोनू साहू द्वितीय अभिषेक तिवारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जबकि इंटर की बनीता प्रधान को प्रथम सालेन केरकेट्टा को द्वितीय स्थान मिला। स्लोगन लेखन में नवमी कक्षा ने बाजी मारी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक उत्तम कुमार गुप्ता, ललिता जामुदा और रचना ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका के अलावे छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
हिन्दी उत्सव पर आयोजित क्विज में शामिल विद्यार्थी