- Hindi News
- बहादुर उरांव 19 को झामुमो में होंगे शामिल
बहादुर उरांव 19 को झामुमो में होंगे शामिल
चक्रधरपुर | चक्रधरपुरके पूर्व विधायक सह झारखंड आंदोलनकारी बहादुर उरांव की झामुमो में वापसी होगी। 19 सितंबर को वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झामुमो सुप्रीमो शिबु सोरेन के समक्ष पार्टी में शामिल होंगे। 19 सितंबर को चाईबासा में झामुमो का एकता मिलन समारोह होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि बहादुर उरांव के अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री जोबा माझी, जगन्नाथपुर के पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा, झाविमो जिलाध्यक्ष हेमचंद महतो, केंद्रीय सदस्य सोना देवगम आदि भी झामुमो की सदस्यता ग्रहण करेंगे। झामुमो में वापसी की पुष्टि बहादुर उरांव ने की है। उन्होंने कहा झारखंड के मान- सम्मान की रक्षा के लिए वह झामुमो में शामिल हो रहे हैं। राजनीतिक हल्कों में यह भी चर्चा है कि आगामी विस चुनाव में बहादुर को चक्रधरपुर से प्रत्याशी बनाया जाएगा।