श्रेष्ठ पंचायत होंगे सम्मानित
राज्यमें बेहतर कार्य करने वाली पंचायतों को भगवान बिरसा मुंडा सुशासित पंचायत पुरस्कार से नवाजा जाएगा। यह पुरस्कार राज्य में चयनित तीन सर्वश्रेष्ठ मुखिया तथा प्रत्येक जिले से चयनित एक-एक मुखिया को प्रदान किया जाएगा।
पंचायतों के मूल्यांकन का जिम्मा प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया है। 25 अक्टूबर से पहले प्रत्येक पंचायत का मूल्यांकन अपने स्तर से कर के रिपोर्ट भेजनी है।
राज्य स्तरीय श्रेष्ठ मुखिया को पुरस्कार में एक लाख रुपए का चेक, प्रशस्ति पत्र तथा मोमेंटो मिलेगा। जबकि द्वितीय श्रेष्ठ मुखिया को 75 हजार रुपए का चेक, प्रशस्ति पत्र तथा मोमेंटो तथा तृतीय श्रेष्ठ सुशासित पंचायत के मुखिया को पचास हजार रुपए का चेक, प्रशस्ति पत्र तथा मोमेंटो मिलेगा। वहीं प्रत्येक जिले से चयनित मुखिया को 25 हजार रुपए मिलेंगे। सर्वे श्रेष्ठ सुशासित पंचायत के मुखिया उनकी धर्मप|ी का जीवन बीमा, बच्चों को छात्रवृत्ति, शैक्षणिक भ्रमण, निर्णायक मंडली में स्थान समेत कई सुविधा मिलेगी। पुरस्कार रांची में 24 अप्रैल 2015 को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सुशासन सम्मेलन में प्रदान किया जाना है।
इन बिंदुओं पर पंचायत का होगा चयन
निर्वाचितप्रतिनिधि तथा चयनित नौकरशाह के बीच समन्वय, सरकारी निधि का उपयोग, सरकारी विभागों द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं का पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा कार्यान्वयन, प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा आहूत बैठक में पंचायत प्रतिनिधि की उपस्थिति, प्रशासन की नजर में पंचायत प्रतिनिधि की छवि, वार्षिक कार्य योजना के निर्माण में पंचायत प्रतिनिधि द्वारा प्रखंड पदाधिकारियों का सहयोग लिया जाता है अथवा नहीं?, प्रखंड पदाधिकारियों द्वारा आहूत बैठक में सहभागिता, पंचायत निधि की उपयोगिता, उपयोगिता प्रमाण पत्र का समय पर प्रेषण, पंचायत निधि का वार्षिक अंकेक्षण शामिल हैं। हर बिन्दु पर 5 अंक दिए जाएंगे। कुल 50 अंक निर्धारित हैं।