शिविर में 544 मरीजों की हुई जांच
खरसावां | खरसावांके सिमला स्थित लोकहित संस्था में मानसिक स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से पंहुचे 544 मरीजों की जांच मनोचिकित्सक डॉ बलराम प्रसाद, डाॅ महेश हेम्ब्रम, डॉ गौरव मिश्रा, डॉ सरजीत प्रसाद के द्वारा की गई। मरीजों की मानसिक जांच कर उन्हें उचित दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही दवाई भी दी गई। शिविर का लाभ लेने के लिए सरायकेला, खरसावां, चक्रधरपुर, जमशेदपुर, चाईबासा, हाता, तिरींग, उड़ीसा, कुचाई, खूंटपानी आदि क्षेत्रों से मरीज पंहुचे थे। शिविर को सफल बनाने में लोक हित संस्था के सचिव अगर महतो, लक्ष्मण महतो, हरिपद कैवते, अश्वनी मुर्मू, अनिता महतो, रेणु तिर्की, सुरेन्द्र महतो, अजीत कुमार आदि शामिल थे।