अप्रैल में छात्र संघ चुनाव संभव
कोल्हानविश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की चिरप्रतिक्षित मांग संभवत: अप्रैल में पूरी हो जाएगी। केयू के अंगीभू कॉलेजों समेत सभी एफिलिएटेट कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव लिंगदोह कमिटि की रिपोर्ट के आधार पर अप्रैल के दूसरे सप्ताह के दौरान कराया जा सकता है। छात्रों की समस्याओं के समाधान उनकी भलाई के लिए सभी कॉलेजों समेत विश्वविद्यालय में छात्र संघ का चुनाव कराया जाना है। चुनाव की तैयारियों के लिए गुरुवार को विश्वविद्यालय की चुनाव समिति की बैठक केयू सभागार में की गई। केयू की छात्रकल्याण विभाग की संकायाध्यक्ष डा. पद्मजा सेन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक के दौरान केयू के अंतर्गत संचालित एफिलिएटेड कॉलेजों को भी अपने तरीके से चुनाव कराने का निर्देश दिया गया। अध्यक्ष , उपाध्यक्ष, सचिव , संयुक्त सचिव सह सचिव के पांच पदों के लिए कॉलेजों में इतने ही पदों के लिए विश्वविद्यालय में छात्र प्रतिनिधियों का चुनाव किया जाएगा।
चुनाव में खड़े होने वाले उम्मीदवारों का कॉलेज के बोनाफाइड कैंडिडेट होने के साथ साथ क्लास में 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य है। चुनाव समिति की दूसरी बैठक यह फैसला होगा कि कब चुनाव कराया जाएगा। उसी बैठक में चुनाव तिथि का निर्धारण किया जाएगा। छात्र संघ चुनाव में कोई भी व्यक्ति केवल 5 हजार रुपए तक खर्च कर सकेगा। बैठक में डीएसडब्लू डा. पद्मजा सेन, कस्तूरी बोयपायी, राजेश शुक्ला, अमिताभ सेनापति डा. केएन प्रधान मौजूद थे।
कहां कितने विद्यार्थी
कॉलेजविद्यार्थियों की संख्या
जीसीजैन कॉमर्स कॉलेज 611
कोऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर 5806
केएस कॉलेज सरायकेला 4121
घाटशिला कॉलेज 6624
बहरागोड़ा कॉलेज 1380
सिंहभूम कॉलेज, चांडिल 3722
महिला कॉलेज, चाईबासा 2009
कोऑपरेटिव लॉ कॉलेज 288
ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन 8266
वर्कस कॉलेज 4390
एलबीएसएम कॉलेज, जमशेदपुर 3345
एबीएम कॉलेज जमशेदपुर 3627
जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर 4379
टाटा कॉलेज , चाईबासा 3732
येहोगी उम्र सीमा
स्नातकस्तर के लिए उम्र सीमा : 17से 22 साल
स्नातकोत्तरस्तर के लिए उम्र सीमा : 24से 25 साल
रिसर्चकरने वाले विद्यार्थियों की उम्र सीमा: अधिकतम28 साल
दोनोंविधि से चुनाव संभव
^कॉलेजोंसे छात्र संघ के 5 प्रतिनिधि कॉलेज में चुने जाएंगे इसी तरह विश्वविद्यालय स्तर पर भी पांच प्रतिनिधि सीधे कॉलेजों के वोट से चुने जा सकते हैं अथवा कॉलेजों से चुने गए प्रतिनिधियों के द्वारा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि का चुनाव किया जाएगा। दोेंनो ही संभावनाएं हैं। कॉलेजों में होने वाले चुनाव के लिए विश्वविद्यालय का एक-एक पर्यवेक्षक प्रतिनियुक्त किया जाएगा। छात्रों के प्रतिनिधि सीनेट के माध्यम से छात्र हित में अपनी मांग रख सकेंगे।^ डा.पद्दमजा सेन , डीएस डब्लू, केयू
ऐसे होगी प्रक्रिया
छात्रसंघचुनाव के लिए सबसे पहले कॉलेजों विश्विविद्यालय से छात्रों की प्राप्त मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा। छात्रों की सूची में त्रुटि को सुधारने के लिए अवसर दिया जाएगा। इसके बाद फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। नामांकन के लिए 10 बजे से 4 बजे तक का समय दिया जाएगा। चुनाव लड़ने वाले आवेदनों की छंटनी होगी। नाम वापस लेने के लिए समय दिया जाएगा। चुनाव लड़ने वाले विद्यार्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद इलेक्शन कैंपेन के लिए दो दिनों का समय दिया जाएगा। कैंपेन समाप्ति के दूसरे दिन वाेटिंग होगी। इसके बाद चुने गए प्रतिनिधियाें द्वारा पद गोपनीयता की शपथ दिलायी जाएगी।
पीजी विभागों की सूची अब तक नहीं मिली
छात्रसंघचुनाव के लिए जहां केयू के सभी अंगीभूत कॉलेजों के द्वारा कॉलेज के छात्रों की सूची छात्र कल्याण विभाग को उपलब्ध करा दी गई है, वहीं केयू के स्नातकोत्तर के 22 विभागों की सूची अब तक छात्र कल्याण विभाग को नहीं मिली है। इस संबंध में इन विभागों को जल्द से जल्द सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
छात्र संघ चुनाव के लिए बैठक करते केयू के पदाधिकारी।