सफलता के लिए मेहनत जरूरी : जीतेंद्र
चक्रधरपुर। गुरुवारको काॅन्सेप्ट पब्लिक स्कूल चक्रधरपुर में विद्यालय के चेयरमैन जीतेंद्र षाड़ंगी ने छात्र-छात्राओं को सफलता के टिप्स बताए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए सफलता की वास्तविकता परिभाषित किया। उन्होंने देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा, पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब अख्तर आदि के जीवन के सफल प्रसंग को रखकर छात्राओं को आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए कड़ी मेहनत, सच्ची लगन, निरंतर अभ्यास एवं दूरदर्शिता का होना नितांत आवश्यक है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र पांडेय सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद थीं।