पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विशेष भर्ती अभियान में 57 का हुआ पंजीयन

विशेष भर्ती अभियान में 57 का हुआ पंजीयन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर|शुक्रवार कोप्रखंड सभागार चक्रधरपुर में सिक्युरिटी स्किल्स कौंसिल ऑफ इंडिया (एसएससीआई) द्वारा सुरक्षाकर्मी के लिए विशेष भर्ती अभियान शिविर में 57 बेरोजगार युवकों का पंजीयन किया गया। विशेष भर्ती अभियान में प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के 90 बेरोजगार युवक शामिल हुए थे। युवकों की लिखित परीक्षा तथा शारीरिक जांच की गई। युवाओं से 100 मार्क के प्रश्न पूछे गए थे। जिसे एक घंटे में जवाब देना था। सिक्युरिटी एंड इंटेलीजेंस सर्विस (एसआईएस) के एसआई संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शिविर में 90 युवक भाग लिए थे। इसमें से 57 युवकों का पंजीयन हो गया है। इसमें 7 का सुपरवाइजर और 50 का बॉडीगार्ड में हुआ है। उन्होंने बताया कि पंजीयन हुए सदस्यों को कमांडेंट कार्यालय, सेंट्रल ट्रेनिंग एकेडमी गढ़वा झारखंड में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण 24 फरवरी से मिलेगा। इसको लेकर पंजीयन हुए युवकों को संस्था की ओर से पत्र दिया गया है। युवाओं से पंजीयन शुल्क के रूप में 150 रुपए लिए गए हैं। एक माह प्रशिक्षण लेने के बाद इन्हें सरकारी, गैरसरकारी संस्थाओं में प्रतिनियुक्त किया जाएगा। मौके पर संस्था के विभूति दास, आलम हुसैन भी मौजूद थे।