शिक्षकों की कमी पर हुआ विचार-विमर्श
चक्रधरपुर| मंगलवारको मध्य विद्यालय टोकलो में विद्यालय प्रबंध समिति एवं ग्रामीणों की एक बैठक हुई। जिसमें विद्यालय में शिक्षकों की कमी पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में तय हुआ कि विद्यालय प्रबंध समिति एवं ग्रामीण उपायुक्त को इसका एक ज्ञापन सौंपेंगे। विद्यालय में पांच शिक्षकों की मांग की गई है। मांग पत्र में भरनिया पंचायत मुखिया सुशीला सामड़, जिला परिषद सदस्य चिंतामणि सोय एवं उपमुखिया कृष्णा गागराई ने भी अनुशंसा की है। बैठक में मुख्य रूप से संजय महतो, भागीरथी महतो, सुधीर महतो, गीता हांसदा, सरिता सामड़, गौरी शंकर महतो, रमेश गागराई, सूर्य सिंह हांसदा, लेवा हांसदा, जोगेन गागराई एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य मौजूद थे।