पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बॉडी बिल्डिंग में राकेश को सिल्वर

बॉडी बिल्डिंग में राकेश को सिल्वर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| इंडियनबॉडी बिल्डिंग फेडरेशन द्वारा तेलंगाना राज्य के खमाम शहर में जूनियर नेशनल बाॅडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 7 फरवरी तक हुआ था। जिसमें झारखंड से चक्रधरपुर के राकेश पासवान ने 60 किलोग्राम में दूसरा स्थान प्राप्त कर शहर का नाम रौशन किया है। चक्रधरपुर सेरसा क्लब के दो खिलाड़ियों को जूनियर नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया था। जिसमें अंकित तिवारी 75 किलोग्राम में शामिल थे। मंगलवार को चक्रधरपुर वापस लौटने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। राकेश पासवान स्टेशन से सीधे रेल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद के कार्यालय पहुंच कर उनसे मुलाकात की। रेल प्रबंधक ने भी उनका स्वागत गर्मजोशी के साथ किया। मौके पर सेरसा सचिव आशीष दत्ता, एन सरवो सिंह, श्याम चौधरी, कुंदन कुमार, मंदीप सिंह, एच खान, सुखविंदर एवं शिवा मुखी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...