सड़क के लिए सीएम को भेजा पत्र
चक्रधरपुर| ग्रामीणविकास संघर्ष समिति चक्रधरपुर की ओर से सीएम को एक मांग पत्र भेजा गया है। 150 ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त पत्र में बांझीकुसुम झरझरा रोड नहीं बनने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा आंदोलन के बावजूद इस पर विचार नहीं किए जाने के बारे में बताया गया है। वहीं पथ निर्माण विभाग इस सड़क के मामले में क्या कर रहा है इसकी जानकारी भी मांगी गई है। पत्र पर समिति के अध्यक्ष जंगल सिंह गागराई सहित 150 ग्रामीणों ने हस्ताक्षर किया है।