एनवीके राव की स्मृति में 65 यूनिट रक्त संग्रह
चक्रधरपुर| एनवीकेराव जी की स्मृति में नवभारत पब्लिक स्कूल चांदमारी में आयोजित रक्तदान शिविर में 65 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। यह शिविर मंगलवार को नवभारत एजुकेशनल सोसाइटी की ओर से आयोजित किया गया था। जिसमें सात महिला समेत 58 पुरुषों ने रक्तदान किया। शिविर का उदघाटन एलआरडीसी सह डीटीओ मनीष लकड़ा ने मां सरस्वती तथा एनवीके राव की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। जिसके बाद नगर परिषद अध्यक्ष केडी साह ने भी एनवीके राव जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।