पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नौकरी के लिए दिया गलत सर्टिफिकेट

नौकरी के लिए दिया गलत सर्टिफिकेट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाअनुकंपा समिति को गलत एफिडेविट देकर गुमराह करने के मामले में आवेदक लक्ष्मी लकड़ा समेत संबंधित विभाग के पदाधिकारी जिनके माध्यम से आवेदन को सही बताते हुए इसकी अनुशंसा की गई। इस मामले में विभाग आवेदिका को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। इसका निर्णय अनुकंपा समिति की बैठक में लिया गया। मामला रीजनल वर्किंग डिपार्टमेंट के लिपिक बेनी लकड़ा के निधन के बाद उसकी बेटी लक्ष्मी लकड़ा के द्वारा आवेदन अनुकंपा समिति को किया गया था। इसमें आवेदिका ने परिवार के किसी भी व्यक्ति के सरकारी नौकरी में नहीं होने के लिए आवेदन के साथ एफिडेविट भी संलग्न किया था। सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी जिला अनुकंपा समिति को मिली कि लक्ष्मी लकड़ा के एक भाई पुलिस विभाग में कार्यरत हैं वहीं एक अन्य बहन भी सरकारी नौकरी में है। विमर्श के बाद उसके आवेदन पर विचार नहीं किया गया इस संबंध में पूछताछ किए जाने पर आवेदिका ने बताया कि उसका भाई जरूर पुलिस विभाग में है पर उसके साथ कोई संबंध नहीं हैं।

अनुकंपा पर 5 को सरकारी नौकरी देने का निर्णय

बैठकमें 10 आवेदनकर्ताओं के आवेदन पर विचार- विमर्श करते हुए पांच आवेदनकर्ताओं के आवेदन को स्वीकृति प्रदान की गई। इनको सरकारी नौकरी दिए जाने के लिए सरकार से अनुशंसा करने का निर्णय लिया गया। उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख़ पी की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक हुई। जिन पांच आवेदनकर्ताओं को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दिया जाना है, इनमें जलपथ प्रमंडल के 3 स्वास्थ्य विभाग के 2 आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने का निर्णय लिया गया। इनमें स्वास्थ्य विभाग में एक आवेदनकर्ता को चतुर्थवर्गीय पद पर एवं अन्य सभी आवेदक को संबंधति विभाग में लिपिक पद पर नौकरी दी जाएगी। बैठक में उपायुक्त, अपर उपायुक्त, जिला कल्याण पदाधिकारी सदर चक्रधरपुर के एसडीओ आवेदित विभागों के आमंत्रित विभागीय पदाधिकारी शामिल थे।

खबरें और भी हैं...