पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 18 को अनशन पर बैठेंगे वार्ड पार्षद

18 को अनशन पर बैठेंगे वार्ड पार्षद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| वार्डसंख्या 10 झुमका मुहल्ले में 5 अक्टूबर 2015 को लगने वाला ट्रांसफॉर्मर अब तक नहीं लग पाया है। इससे नाराज वार्ड पार्षद शंभु साव 18 फरवरी को बाटा रोड स्थित हनुमान मंदिर चौक के पास भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस संबंध में मंगलवार को विद्युत विभाग चक्रधरपुर के कार्यपालक अभियंता को मांग पत्र सौंपा गया है। जिसमें कहा है कि झुमका मुहल्ले के लिए चाईबासा स्टोर रूम से 5 अक्तूबर 2015 को ट्रांसफॉर्मर मिला था। जो अब तक नहीं लग पाया है। इस संबंध में कई बार विद्युत विभाग के अधिकारी से कहा गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 17 फरवरी तक यदि इस पर कार्रवाई नहीं हुई है तो 18 को भूख हड़ताल करेंगे।

खबरें और भी हैं...