पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीबीएसई की पढ़ाई शीघ्र होगी शुरू

सीबीएसई की पढ़ाई शीघ्र होगी शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्याददाति विनयम- विनयाद याति पात्रताम... पात्रत्वाद धनमाप्नोती- धनाद धर्मस्तत: सुखं, अर्थात विद्या से विनय, विनय से योग्यता, योग्यता से धन, धन से धर्म एवं धर्म के पालन से सुख की प्राप्ति होती है। यह श्लोक चक्रधरपुर डीआरएम राजेंद्र प्रसाद ने शहर के एसई रेलवे इंटर कॉलेज के वार्षिक समारोह में कही। वह इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। इससे पहले उन्होंने कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर उदघाटन किया। डीआरएम ने अपने संबोधन में उपस्थित विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्त्व को समझाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य पशु तुल्य होता है। उन्होंने कहा कि सीबीएसई पैटर्न से पढ़ाई जल्द शुरू होगी। कार्यक्रम के दौरान एसई रेलवे इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज नियंत्रक डीएन दिग्गी, प्राचार्य पी. मृत्युमंजयाडू, रेलवे इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्राचार्या पी. गौरी, डा. एसबी ओझा सहित कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।

रेलवे इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्रएं।

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में छात्र को पुरस्कृत करते डीआरएम राजेंद्र प्रसाद।

{बंगाली नृत्य: आयरेछूटो आये ...(प्राइमरी छात्राएं)

{संबलपुरी नृत्य: शांतिएवं सहेलियां

{लघु नाटिका: पेड़बचाओ, वकार एवं साथी

{आदिवासी नृत्य: रीमाएवं सहेलियां

{एकल नृत्य: तारेजमीन पर ( रवि तांती)

{पंजाबी नृत्य: करिश्माएवं सहेलियां

{लघु नाटिका: एकतामें ही बल है, करण एवं साथी

{मल्हारी नृत्य: दिव्याएवं साथी

{राष्ट्रीय एकतागीत : प्राइमरीछात्र-छात्राएं

{तेलुगु नृत्य: कोमलएवं सहेलियां

{अखबार कादर्द : शुभदीपकक्षा एक

{प्रेम रतनधन पायो नृत्य : रोशनीएवं सहेलियां

{देशी बिट्स: दिव्याएवं सहेलियां

{तेलुगु नृत्य: रानूरानू (सागर एवं साथी)

प्रस्तुत किया गया कॉलेज का

वार्षिक प्रतिवेदन

कॉलेजके प्राचार्य ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश कर कॉलेज की उपलब्धियों को गिनाया। इस क्रम में कॉलेज के विभिन्न कक्षाओं में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को डीआरएम राजेंद्र प्रसाद के हाथों पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। जिसका अवलोकन अतिथि एवं अभिभावकों ने किया।

संबद्धता के लिए भेजा

गया है प्रस्ताव

वार्षिकसमारोह में डीआरएम राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि अभिभावक और शिक्षकों की मांग है कि एसई रेलवे इंटर कॉलेज में सीबीएसई बोर्ड की पढ़ाई हो। इस मांग को ध्यान में रखते हुए कॉलेज का संबद्धन सीबीएसई बोर्ड से कराने का प्रस्ताव दक्षिण पूर्व रेलवे के सीपीओ को भेज दिया गया है। बहुत जल्द प्रस्ताव पारित होने पर एसई रेलवे इंटर कॉलेज में सीबीएसई बोर्ड की पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

खबरें और भी हैं...