सालाना कमाई 50 हजार, मैरिज हॉल बेहाल, गंदगी का लगा अंबार
भारतभवन स्थित सरकारी सामुदायिक भवन पोड़ाहाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के नाम से संचालित है। इस भवन का कोई केयर टेकर नहीं है। नतीजा यह कि शादी-विवाह के लिए नगर परिषद से किराए पर लेने वाले परेशान रहते हैं। भवन में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। रख-रखाव के लिए किसी स्थाई केयर टेकर नहीं है। भवन की हालत जर्जर स्थिति में है। लोगों से नगर परिषद द्वारा केवल किराया लिया जाता है। कई वर्षों से भवन की रंगाई-पुताई एवं साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। साल में 20 से 25 दिन यह भवन किराए पर लिया जाता है। इस तरह सालाना 50 हजार की वसूली होती है
बुकिंगके लगते हैं दो हजार रुपए
शादीएवं किसी भी पार्टी की बुकिंग के लिए दो हजार रुपए देने पड़ते हैं। लेकिन देख-रेख के अभाव में इसकी साफ-सफाई भी नहीं कराई जाती है। बुकिंग कराने वाले को ही इसकी साफ-करवानी पड़ती है। इस कारण वे परेशान रहते हैं। लोग इसकी शिकायत करतेे हैं, पर पहल नहीं होती। जबकि साफ-सफाई के नाम पर नगर परिषद द्वारा लोगों से पैसे लिए जाते हैं।
क्या कहते हैं
पदाधिकारी
^मुझेइस बारे में कुछ भी मालूम नहीं है। यह भवन पिरूल हक नामक एक पूर्व वार्ड पार्षद के जिम्मे हैं। मुझसे ज्यादा इस बारे में कार्यपालक पदाधिकारी ही बता सकते हैं। ^केडी साह,अध्यक्ष नगर परिषद।
बुकिंगकराई, पर गंदगी
देख हुआ परेशान
बुधवारको शादी के लिए इस मैरिज हॉल की बुकिंग वकार अंसारी ने कराई थी। लेकिन यहां की गंदगी पानी का बहाव देखकर वह परेशान हो गए। बुकिंग करने वाले पिरूल हक से जब पूछा तो उसने पहले तो विभाग को जिम्मेवार बताकर इंकार कर दिए। फिर बाद में साफ-सफाई करवाई।
लोग शौचालय की तरह करते हैं भवन का इस्तेमाल
भवनदिन भर खुला रहने के कारण लोग भवन के शौचालय को आम शौचालय की तरह इस्तेमाल करते हैं। जिस कारण भवन स्थित शौचालय गंदगी से भरा रहता है। साथ ही स्नानागार के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।
सीढ़ीमें रेलिंग नहीं
भवनके ऊपरी तल्ले पर जाने के लिए सीढ़ियों पर रेलिगं नहीं है। जिससे कई लोग शादी एवं पार्टी के आयोजन के दौरान गिर कर घायल हो चुके हैं। पहले सीढ़ी पर रेलिंग थी, लेकिन लोगों द्वारा तोड़ दिया गया है।