पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टीएसी के अध्यक्ष नहीं हो सकते सीएम

टीएसी के अध्यक्ष नहीं हो सकते सीएम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोल्हानप्रमंडल केंद्रीय समिति चाईबासा के तत्वावधान में गुरुवार को शहर के गुरुद्वारा सभागार में मानकी मुंडा संघ की सभा हुई। जिसकी अध्यक्षता चैनपुर मानकी कृष्णा सामद ने की। बैठक में भारतीय संविधान की पांचवीं एवं आठवीं अनुसूची एवं परंपरा स्वशासन व्यवस्था, पेशा अधिनियम तथा स्थानीय नीति पर विचार किया गया। जिसमें बिहार विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष देवेंद्र चांपिया, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, पूर्व विधायक बहादुर उरांव, झामुमो जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर महतो, मुंडा सह वार्ड पार्षद नंदू बारला मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल (टीएसी) के अध्यक्ष बने मुख्यमंत्री रघुवर दास को हटाने के लिए राज्यपाल को पत्र लिखने तथा पांचवीं अनुसूची संघर्ष समिति बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

चांपिया बोले गैर आदिवासी सीएम कैसे बने टीएससी के सदस्य

बिहार विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ चांपिया ने पांचवीं अनुसूची एवं परंपरागत स्वशासन व्यवस्था के बारे में कहा कि अनुसूचित क्षेत्र में गैर आदिवासी टीएसी का सदस्य नहीं हो सकता है, लेकिन मुख्यमंत्री रघुवर सरकार खुद को टीएसी का पदेन अध्यक्ष घोषित कर दिया है, जो अवैध है। खरसावां विधायक श्री गागराई ने कहा कि पांचवीं अनुसूची से संबंधित सभी विषयों को विधानसभा में उठाया जाएगा। अधिवक्ता महेंद्र दोराईबुरू ने कहा कि झारखंड में ट्राइबल एक्ट की जरूरत है।

बैठकमें ये थे मौजूद : सुरेशसोय, सिद्धार्थ पाड़ेया, शिवचरण पाड़ेया, कृष्णा बोदरा, नसीम चांपिया, सुभाष बारी, देवेंद्र बारी, जोन भुइयां, लक्ष्मण, प्रेम मुंडा आदि।

खबरें और भी हैं...