एडमिट कार्ड का वितरण शुरू
चक्रधरपुर गुरुवारसे सभी कॉलेजों में परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का वितरण शुरू हो गया है। मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होने वाली है। जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में पहले दिन इंटर के परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड के लिए विद्यार्थी कतार में खड़े थे। इस वर्ष चक्रधरपुर में कुल 11462 विद्यार्थी मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा देंगे। जिसके लिए शहर में 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।