टला हादसा खुदाई में मिला 11 हजार वोल्ट का केबुल
चक्रधरपुर| गुरुवारको गीता अपार्टमेंट के सामने सड़क निर्माण को लेकर जब खुदाई शुरू की गई तो भूमिगत 11000 वोल्ट का हाई टेंशन तार मिला। यह तो संयोग था कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। संवेदक अनूप दुबे खुदाई के दौरान मौके पर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि जेसीबी से खुदाई की जा रही थी। समय रहते उन्होंने तार देख लिया और सावधानी बरती, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों का कहना है कि इस तरह से हाई टेंशन तार रिहायशी इलाके में कम धरातल पर बिछाया जाना बहुत खतरनाक है। वहीं गीता अपार्टमेंट में सड़क निर्माण कार्य जारी है। लेकिन कार्य किसके आदेश पर हो रहा है। इसकी जानकारी किसी को नहीं है।