राधा-कृष्णा सेवा समिति की हुई बैठक
चक्रधरपुर| गुरुवारको प्रखंड के कोटुवां प्रधानटोला गांव में ग्राम मुंडा कमल प्रधान की अध्यक्षता में राधा-कृष्णा सेवा समिति की बैठक हुई। जिसमें गांव में चल रहे श्री हरि मंदिर निर्माण के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग के अवर प्रमंडल पदाधिकारी श्रवण कुमार शर्मा उपस्थित थे। जिसमें मंदिर को जल्द से जल्द तैयार करने पर विचार किया गया।
मौके पर अवर प्रमंडल पदाधिकारी श्रवण कुमार शर्मा,पूर्व मुखिया पीरू हेंब्रम, नारायण प्रधान, मिनकेतन प्रधान, मधुसूदन प्रधान, सुशांत प्रधान, राजकपूर प्रधान आदि मौजूद थे।