ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों संग बैठक आज
चक्रधरपुर| चक्रधरपुररेल मंडल में बहुत जल्द ही रेलवे की योजनाओं को लेकर ई-टेंडरिंग सिस्टम शुरू होगा। इसके लिए रेल मंडल के सभी ठेकेदारों और निविदाकर्ताओं के साथ रेल पदाधिकारी 10 फरवरी को एक अहम बैठक करेंगे। यह बैठक साउथ वेस्ट इंस्टीट्यूट में शाम तीन बजे से शुरू होगी। बैठक में ठेकेदारों को टेंडरिंग की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस बैठक में रेल मंडल के सभी ठेकेदारों को सम्मिलित होना अनिवार्य बताया गया है। टेंडरिंग से जहां काम में तेजी आएगी वहीं पेपरलेस काम होने से कागज की भी बर्बादी कम होगी। इससे ठेकेदार और रेलवे की भी समय की बचत होगी।