इंजन में धमाका , लोग रहे परेशान
गोइलकेरा| गोइलकेरारेलवे स्टेशन में खड़ी एनबॉक्स बंडामुंडा नामक मालगाड़ी के इंजन में हुए लगातार चार धमाकों से रेलकर्मी और ग्रामीण हलकान रहे। गुरुवार की रात 10.45 बजे इंजन में शॉट सर्किट के कारण लगातार चार बार धमाकों की आवाज गूंजी। इसके बाद गोइलकेरा स्टेशन के रेलकर्मी मौैके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि इंजन के लोको में शॉट सर्किट के कारण इंजन को ऑन कर के ही धमाके हो रहे थे। इससे ओएचपी का पावर भी ड्रॉप कर रहा था। तकरीबन एक घंटे बाद दूसरे इंजन के सहारे मालगाड़ी को अप लाइन से गंतव्य की ओर रवाना किया गया। चक्रधरपुर रेल मंडल में अपनी तरह की पहली घटना बताई जा रही है। जानकारों का कहना है कि इंजन में तकनीकी खराबी के कारण ऐसे मामले हो सकते हैं।