पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एडवांस वेतन को लेकर रेलकर्मी संशय में

एडवांस वेतन को लेकर रेलकर्मी संशय में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुररेल मंडल में कार्यरत 22 हजार रेलवे कर्मचारियों को इस बात का डर है कि इस बार दुर्गापूजा से पांच दिन पहले एडवांस पेमेंट नहीं मिल पाएगा। वेतन का पैसा अगर रेल मंडल प्रशासन ने 27 या 29 सितंबर को रिलीज कर दिया तो 22 हजार रेलकर्मियों के खाते में पैसा पहुंच जाएगा। लेकिन 28 को रविवार है, 30 को बैंक क्लोजिंग डे और 2 से 6 अक्तूबर तक बैंक में पूजा की छुट्टी है। इसको लेकर मेंस कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल रेल मंडल के सीनियर डीपीओ और डीएफएम एम हसन से मिला है। प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन देकर नाराजगी जताई है कि चक्रधरपुर रेल मंडल के साथ उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाया गया है। क्योंकि आद्रा खड़गपुर में पहले ही वेतन मिल चुका है।

दुर्गा पूजा से पहले वेतन की मांग करते रेलवे यूनियन के नेता।

ये भी जान लीजिए

कितनेहैं रेल कर्मचारी

22हजार

क्याहै समस्या

27या 29 को ही बैंक खुलेगा

^उपर से कोई ऐसा आदेश नहीं आया है कि एडवांस पेमेंट किया जाए। फिर भी कोशिश है कि 29 सितंबर तक वेतन रिलीज कर दिया जाए। चूंकि 30 को बैंकिंग डे है। इससे आशंका पैदा हो रही है। तकनीकी बाधा नहीं आएगी तो ससमय पेमेंट मिल जाएगा।^ एमहसन, डीएफएम,चक्रधरपुर रेल मंडल

^रेलवे में परंपरा रही है कि दुर्गा पूजा से पांच से 20 दिन पहले वेतन मिल जाता है। लेकिन इस बार चक्रधरपुर रेल मंडल के कर्मचारियों को नहीं मिला है। इसलिए हमलोगों ने एक ज्ञापन देकर नाराजगी जताई है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि पूजा से पहले भुगतान हो जाएगा।^ शशिरंजन मिश्रा, मंडलसंयोजक, रेलवे मेंस कांग्रेस

मेंस कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मिला

साउथईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस के मंडल संयोजक शशिरंजन मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल चक्रधरपुर डीपीओ से मिला। उनसे मिलकर एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में लिखा है कि दुर्गा पूजा त्योहार में भी 22 हजार रेलकर्मियों को एडवांस वेतन नहीं मिल पा रहा है। जबकि आद्रा खड़गपुर डिवीजन के कर्मचारियों को 25 दिन पहले ही वेतन का भुगतान हो चुका है। इससे रेलकर्मियों में रोष है। डीपीओ ने इस संबंध में आश्वासन दिया कि वेतन रिलीज करने के लिए प्रयास करेंगे।