पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार संकुलों को मिला यू डायस प्रशिक्षण

चार संकुलों को मिला यू डायस प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| शुक्रवारको चक्रधरपुर प्रखंड संसाधन केंद्र में यू डायस के प्रशिक्षण के चौथे दिन दो बैच में चार संकुलों के 59 स्कूलों के शिक्षकों को यू डायस प्रपत्र भरने की जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण शिविर में हॉल नं. 1 में संकुल संसाधन केंद्र इटीहासा तथा संकुल संसाधन केंद्र रोलाडीह एवं हॉल नं. 2 में संकुल संसाधन केंद्र महुलपानी एवं दडकादा के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। वहीं सोनुवा बीआरसी सोनुवा में शुक्रवार को प्रखंड के प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों को यू डायस का प्रशिक्षण दिया गया। झारखंड शिक्षा परियोजना के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुंडू के द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर शिक्षकों को जानकारी दी गई। शिक्षकों को भवन की उपलब्धता एवं आवश्यकता, बच्चों की संख्या, नामांकन एवं संसाधन समेत कई अन्य बिंदुओं के बारे में बताया गया। मौके पर बीपीओ हेमंत कुमार राय, बीआरपी हिमांशु शेखर महतो समेत परियोजनाकर्मी एवं काफी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।