- Hindi News
- बंदगांव से पीएलएफआई के दो उग्रवादी गिरफ्तार
बंदगांव से पीएलएफआई के दो उग्रवादी गिरफ्तार
बंदगांवसे पुलिस ने पीएलएफआई के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। बिजा मुंडारी सुकरा मुंडारी की गिरफ्तारी के बाद बंदगांव के चाकामतोडांग निवासी निकोलस देहुरी हत्याकांड का खुलासा हो गया है।
दोनों उग्रवादियों ने इस हत्याकांड में संलिप्तता कबूल की है। इस साल 15 अगस्त को निकोलस की हत्या कर दी गई थी। एसडीपीओ प्रियदर्शी आलोक ने शुक्रवार को अपने आवास में संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निकोलस की हत्या पुलिस मुखबिरी के आरोप में की गई थी। पीएलएफआई के कमांडर सनिका पूर्ति के नेतृत्व में एसिसन पूर्ति, शनिचर सुरीन आदि ने घटना को अंजाम दिया था।
पीएलएफआई के लिए काम करते हैं गिरफ्तार युवक
एसडीपीओने बताया कि दोनों युवक पीएलएफआई के लिए काम करते हैं। दोनों ने निकोलस को हॉकी खेलने के लिए बुलाया और उसकी हत्या कर दी थी। दोनों को जेल भेज दिया गया है। दोनों को पकड़ने में बंदगांव पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।