शिवकुमार राम को मिला पहला स्थान
मारवाड़ीप्लस टू हाई स्कूल चक्रधरपुर में शुक्रवार को विद्यार्थियों में मतदान के प्रति जागरूकता एवं सहभागिता के लिए स्वीप कंटेस्ट का आयोजन विद्यालय सभागार में किया गया। जिसमें निबंध प्रतियोगिता, सुझाव प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई। निबंध प्रतियोगिता का विषय मेरा मतदान का पहला दिन, सुझाव प्रतियोगिता का विषय मतदाता एवं प्रतिभागी के पंजीकरण एवं टर्न आउट प्रक्रिया में सुधार प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विषय में मतदान प्रक्रिया से संबंधित जानकारी एवं लोकसभा मतदान पर आधारित प्रश्न रखे गए थे। प्रतियोगिता में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता शिक्षक ओमप्रकाश महतो, उत्तम कुमार गुप्ता, स्मित लिंडा, प्रभावती श्वेस, सुदर्शन प्रसाद, त्योति ललिता जामुदा, सेतेंग डहोंगा की देख-रेख में संपन्न हुई। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 29 सितंबर को चाईबासा के पिल्लई हॉल में होगी। जिसमें विजेता विद्यार्थी भाग लेंगे।
प्रतियोगिता में ये लेंगे भाग
निबंधप्रतियोगिता : शिवकुमार प्रधान(प्रथम वर्ष इंटर कला), सोमवारी बोदरा(प्रथम वर्ष इंटर कला)।
सुझावप्रतियोगिता : रामचाकी(द्वितीय वर्ष इंटर कला), रायमुनी सिजुई(द्वितीय वर्ष इंटर कला)।
प्रश्नोत्तरीप्रतियोगिता : सामुबांकिरा(प्रथम वर्ष इंटर कला), गुड़िया कुजूर(द्वितीय वर्ष इंटर कला)।