पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नियुक्ति के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

नियुक्ति के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर | झारखंडराज्य आदिवासी छात्र संघ चक्रधरपुर ने कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के शिक्षा पदाधिकारियों पर नियुक्ति के नाम पर लाखों की वसूली करने का आरोप लगाया है। छात्र संघ ने सूबे के राज्यपाल को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दी है। पत्र में छात्र संघ के नेता नुसरत परवीन, सोना हांसदा, रेणु कुमारी, प्रणव कुमार रजक, राजरानी गोडसरा, मंदन कुमार साहू, सरस्वती सामड, मीनाक्षी गागराई समेत 30 विद्यार्थियों के हस्ताक्षर हैं। छात्र नेताओं ने कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा में बीएड, एमएड एवं कंप्यूटर शिक्षक नियुक्ति में लाखों रुपयों की वसूली की गई है। 26 27 अगस्त को बीएड एवं एमएड शिक्षक नियुक्ति के लिए आवेदकों का साक्षात्कार हुआ था। 3 सितंबर को चयनित शिक्षकों से एग्रीमेंट किया गया। लेकिन कई पुराने शिक्षकों को बिना कारण बताए निकाल दिया गया और नए शिक्षकों के रूप में अपने-अपने रिश्तेदारों का चयन किया गया। छात्र संघ ने राज्यपाल सह कुलाधिपति से मामले की सीबीआइ जांच कराने की मांग की है। मांग पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में छात्र संघ ने आंदोलन की बात कही है।