पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीआरआई से मिलेगी 20 हजार तक की राशि

डीआरआई से मिलेगी 20 हजार तक की राशि

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो युवाओं ने फांसी लगा कर दी जान

चाईबासा/ बड़बिल| सदरथाना अंतर्गत सदर बाजार स्थित संजय गुप्ता के मकान में सोमवार को उनके 17 वर्षीय भांजा मनीष गुप्ता उर्फ गोलू ने गमछे के फंदे से पंखे से लटक कर अपनी इह लीला समाप्त कर ली। आत्म हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामा के फर्द बयान पर आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में करने के बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। घटना सोमवार की 11.30 बजे की है। घर में मामी फुआ थी। घर के सभी बच्चे स्कूल गए थे। वहीं एक कमरे में संजय का भांजा मनीष गुप्ता ने दरवाजा बंद कर पंखे पर गमछे की फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि मनीष गुप्ता तमाड़ स्थित सरजोमडीह का रहने वाला है। वह बचपन से मामा के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था। वर्तमान में वह डीएवी में 12 वीं का छात्र था।

बड़बिल। जोड़ाथानांर्गत उल्ली हाटिंग में सोमवार सुबह के करीब 8 बजे 15 वर्षीय प्यारी बोबोंगा ने अपने घर में दुपट्े को फांसी का फंदा बना आत्महत्या कर ली। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्यारी के पिता कुना तिरिया उसकी मां लकड़ी लाने जंगल गए हुए थे। उसी दौरान यह घटना घटी कुछ देर बाद प्यारी की छोटी बहन राहील ने घर आकर देखा की प्यारी फांसी ने लगा ली है।इसके बाद राहील ने पड़ोसियों से घटना के बारे में कहा।

चाईबासा| मुफ्फसिलथाना अंतर्गत सिकुरसाई बाईपास सड़क मार्ग में सोमवार को दो बाइकों के बीच आमने-सामने हुई भिड़त में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मियों में डीएवी स्कूल के शिक्षक विजेंद्र सिलपोड़ी चक्रधरपुर निवासी कार्त्तिक तांती शामिल है। इस घटना में शिक्षक का दांया पैर टूट गया है और कार्त्तिक तांती के सिर छाती में अंदरूनी चोटें आई है। घायल शिक्षक को इलाज के लिए डॉ अरूण कुमार के प्राइवेट क्लिनिक में ले जाया गया। वहीं तांती का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना सोमवार की 3 बजे करीब की है। कार्त्तिक के अनुसार चक्रधरपुर से अपने रिश्तेदार के यहां कातीगुटू में आयोजित शादी समारोह में भाग लेने के लिए रहे थे।