पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में खुलेगा महिला कॉलेज

शहर में खुलेगा महिला कॉलेज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुरमें महिला महाविद्यालय खोलने की तैयारी चल रही है। सोमवार को इस संबंध में आरपीएस इंटर काॅलेज में सांसद लक्ष्मण गिलुवा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई।

जिसमें महिला महाविद्यालय की स्थापना के लिए कई अहम फैसले लिए गए। महिला महाविद्यालय की स्थापना करने, इसी सत्र में पढ़ाई चालू करने, आरपीएस काॅलेज को पूरी तरह एक माह के अंदर नए भवन में शिफ्ट करने, आरपीएस काॅलेज के नाम पर वर्तमान में जो सात एकड़ जमीन है। उसमें से पांच एकड़ जमीन महिला महाविद्यालय को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देना उनका मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर संजय मिश्रा, पवनशंकर पांडेय, प्रिंसिपल प्रो कनाद त्रिपाठी, डा शिवपूजन सिंह, प्रो पुलकेश त्रिपाठी, देवाशीष चटर्जी समेत शिक्षक मौजूद थे।

महिला कॉलेज के लिए शिक्षकों के साथ बैठक करते सांसद।

बुद्धिजीवियों की बैठक 11 को

चक्रधरपुरमें महिला महाविद्यालय की स्थापना के लिए शहर के बुद्धिजीवियों की बैठक 11 फरवरी को आहूत की गई है। यह बैठक आरपीएस इंटर काॅलेज भवन के हॉल में होगी। बैठक में सांसद लक्ष्मण गिलुवा भी मौजूद रहेंगे। बैठक के लिए आरपीएस काॅलेज के प्रो.डा शिवपूजन सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।