पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनुशासन सीखें : लक्ष्मण

अनुशासन सीखें : लक्ष्मण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंहभूमसांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि हाई स्कूल में पढ़ाई का समय आने वाले दिनों का भविष्य तय करता है। इस दौरान विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ आगे बढ़ना चाहिए, ताकि उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें। इसके लिए विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करनी चाहिए। उक्त बातें सांसद श्री गिलुवा ने पोड़ाहाट स्टेडियम में आयोजित मारवाड़ी प्लस टू हाई स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा के विकास के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना है। अन्य राज्यों की तरह झारखंड में भी शत-प्रतिशत शिक्षा हो। वहीं देर से पहुंचे जिला शिक्षा पदाधिकारी सह क्षेत्र शिक्षा उपनिदेशक कोल्हान प्रमंडल चाईबासा के रजनीकांत वर्मा ने कहा कि पढ़ाई के साथ कला भी जरूरी है। विद्यार्थियों ने जिस तरह से कला का प्रदर्शन किया है वे काबिले तारीफ है। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद लक्ष्मण गिलुवा, नगर परिषद अध्यक्ष रोशनी टोप्पो, सीडीपीओ इंदु प्रभा खलखो, पूर्व प्रधानाध्यापक ऋषिदेव सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात शिक्षक डोमन महतो ने मंगला चरण, ओमप्रकाश महतो आैर प्रदीप महतो ने अखाड़ा वंदना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं इंटर और माध्यमिक के विद्यार्थियों को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण किया गया। प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा मोमेंटो और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

मारवाड़ी प्लस टू विद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह में पत्रिका का विमोचन करते अतिथि।

वार्षिकोत्सव समारोह में नृत्य करतीं छात्राएं।

यात्रा पथ पत्रिका का किया गया विमोचन

कार्यक्रमके दौरान विद्यालय की ओर से यात्रा-पथ 2014 वार्षिक पत्रिका का विमोचन किया गया। सांसद लक्ष्मण गिलुवा, नगर परिषद अध्यक्ष रोशनी टोप्पो, सीडीपीओ इंदु प्रभा खलखो, पूर्व प्रधानाध्यापक ऋषिदेव सिंह, प्रधानाध्यापक डॉ राम चंद्र पाठक समेत अन्य शिक्षकों द्वारा पत्रिका का विमोचन किया गया। पत्रिका में स्कूल की ऐतिहासिक क्षण और वार्षिक कार्यक्रम की जानकारी दी गई है।

चलसजोनी बुली जीबा पहाड़ मंदिरों...

वार्षिकोत्सवसमारोह में विद्यार्थियों ने बेहतर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों और लोगों का मनमोहा। सर्वप्रथम विद्यार्थियों द्वारा फूलों से महके... स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। चल सजोनी बुली जीबा पहाड़ मंदिरों . . . ओड़िया गीत ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नागपुरी गीत, ओड़िया और फिल्मी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए।

समारोह में ये थे मौजूद

सांसदलक्ष्मण गिलुवा, नप अध्यक्ष रोशनी टोप्पो, सीडीपीओ इंदु प्रभा खलखो, पूर्व प्रधानाध्यापक ऋषिदेव सिंह, सुलोचन प्रधान, रमाशंकर महतो, शशांक शेखर षाड़ंगी, शिव चरण महतो, बलराम महतो, रासबिहारी मंडल, सूर्यनारायण ठाकुर, रवि नारायण साहू, प्रधानाध्यापक डॉ रामचंद्र पाठक आदि।