- Hindi News
- आदिवासी सेंगेल अभियान ने सौंपा मांग पत्र
आदिवासी सेंगेल अभियान ने सौंपा मांग पत्र
चक्रधरपुर| आदिवासीसेंगेल अभियान चक्रधरपुर विधानसभा समन्वय समिति ने सोमवार को बीडीओ को राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र सौंपा। पत्र में झारखंडी डोमिसाइल नीति लागू करें, भूमि अधिग्रहण कानून को वापस कर सीएनटी@एसपीटी एक्ट को सख्ती से लागू करने, विकास के नाम पर गैर जरूरी विस्थापन-पलायन बंद करने, असम हिंसा में शामिल आदिवासियों के हत्यारों को फांसी देने, ईचा खरकई डैम को बंद करने, दलमा पहाड़ में इको सेंस्टिव जोन के नाम पर 126 मौजा के झारखंडियों को उजाड़ने का काम बंद करने, सरना धर्म को सरकारी मान्यता प्रदान करने और जनगणना में काॅलम-कोड को प्रदान करने की मांग की गई है। यह जानकारी संयोजक खेलाराम माझी ने दी है।