पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महात्मा गांधी स्कूल में हुआ विदाई कार्यक्रम

महात्मा गांधी स्कूल में हुआ विदाई कार्यक्रम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महात्मागांधी उच्च विद्यालय में सोमवार को दशम वर्ग के उत्प्रेरित विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अभिभावक विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य उपस्थित थे। प्रधानाध्यापक विमल कुमार झा द्वारा बच्चों को सलाह दी गई कि परीक्षा में बेहतर परीक्षाफल लाकर विद्यालय का नाम रौशन करें।

इस अवसर पर बच्चों को कलम भेंट की गई। विदाई समारोह में स्कूल के वरीय शिक्षक राम नरेश सिंह, सानो महतो, गुरुचरण महतो, मरोजुल हक, पूर्णचन्द्र प्रधान, दिगंबर झा, ताहिरा बानो, रेणु, गीता कुमारी, कमला मारला, पद्मावती महतो, सोहराई अंगरिया, सुनील कुमार सहित कुछ क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।