पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीईएन ऑफिस पर बाइक चोरों की निगाह

डीईएन ऑफिस पर बाइक चोरों की निगाह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| चक्रधरपुररेल मंडल मुख्यालय के डीईएन आफिस बाइक चोरों की निगाह में है। इस कार्यालय परिसर से सप्ताह में चार बाइकों को चोरों ने टपाया है। बुधवार को भी मधुसूदन रवानी नामक युवक की बाइक चोरों ने उड़ा दी है। श्री रवानी के अनुसार वे डीईएन कार्यालय में आए थे। बाइक को रखकर वे ऑफिस में घुसे, दस मिनट बाद बाहर लौटे तो देखा कि बाइक गायब है। हीरोहोंडा कंपनी की काले रंग की ग्लैमर बाइक तीन साल पुरानी है। वहीं बाइक चोरी होने की सूचना चक्रधरपुर थाना को दे दी गई है। इस कार्यालय में ही कार्यरत रेलकर्मी गौतम बताते हैं कि अक्सर यहां चोरी की घटनाएं हो रही हैं। सुरक्षा के साधन मुहैया कराया जाना चाहिए। बाइक का हैंडिल लॉक होने के बावजूद बाइकों की चोरी हो रही है। डीईएन ऑफिस में सैकड़ों कर्मचारी काम करते हैं।

इसके अलावा यहां दिन भर रेलवे के ठेकेदार अन्य कामों के लिए लोग आते रहते हैं। कामर्शियल विभाग सहित करीब दर्जन भर रेलवे के विभाग इसी बिल्डिंग में मौजूद हैं। जिसके कारण बाइक कार्यालय के बाहर ही खड़ी की जाती हैं। यहां पर सिक्युरिटी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

डीईएन ऑफिस, जहां से हो रही है बाइकों की चोरी।