पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इसी सत्र से शुरू हो जाएगी महिला कॉलेज में पढ़ाई

इसी सत्र से शुरू हो जाएगी महिला कॉलेज में पढ़ाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें चक्रधरपुर महिला कॉलेज की स्थापना होगी। इसका शुभारंभ इसी सत्र से किया जाएगा। इसको लेकर बुधवार को अारपीएस महाविद्यालय के प्रांगण में सेवानिवृत्त शिक्षक सूर्यनारायण ठाकुर की अध्यक्षता में बुद्धिजीवियों की बैठक हुई। बैठक में महिला महाविद्यालय की स्थापना को लेकर चर्चा हुई। बैठक में सिंहभूम सांसद लक्ष्मण गिलुवा भी मौजूद थे। बैठक में संयोजक मंडली का गठन किया गया।

तत्पश्चात प्रवक्ताओं ने क्वॉलिटी एजुकेशन देने पर जोर दिया। महिला कॉलेज का संचालन नगर परिषद भवन (वर्तमान में आरपीएस महाविद्यालय) में होगा। बता दें कि शहरवासियों के जेहन में बहुत पहले से ही चक्रधरपुर में महिला कॉलेज की स्थापना को लेकर बात चल रही थी। अब उसका मुहूर्त रूप दिया जा रहा है। महिला कॉलेज की स्थापना से सभी बुद्धिजीवियों में खुशी है।

बैठक में शामिल शिक्षित वर्ग के लोग।

महिला महाविद्यालय की स्थापना के िलए हुई बैठक में शामिल गणमान्य लोग।

क्यों आवश्यक है महिला कॉलेज

चक्रधरपुरमें महिला कॉलेज की अतिआवश्यक है। छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए परेशानी होती है। यहां लोगों की आर्थिक स्थिति उतनी अच्छी नहीं है कि लोग बच्चों को बाहर भेजकर पढ़ा सकें। यहां महिला कॉलेज खुलने से पोड़ाहाट अनुमंडल के ही नहीं बल्कि सरायकेला-खरसावां जिले की भी छात्राओं को लाभ मिलेगा।

क्या कहते हैं लोग

चक्रधरपुरमें महिला कॉलेज की स्थापना बहुत पहले से ही लोगों के जेहन में थी। इसकी शुरुआत इसी सत्र से होना अच्छा रहेगा। कॉलेज के लिए जो प्रोसेस है, उसे आपस में बैठक कर पूरा किया जाएगा। इसकी शुरुआत इसी सत्र से अगर होती है तो क्षेत्र की छात्राओं को काफी मदद मिलेगी।

हॉस्टल भी जरूरी

^कॉलेजमें ऐसे एजुकेशन की व्यवस्था हो, जो प्राइवेट ट्यूशन का कार्य करें। गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थाओं में पढ़ाई अच्छी होती है। जब वही संस्थान सरकारी हो जाता है तो वहां क्वॉलिटी में कमी जाती है। कॉलेज के साथ हॉस्टल भी जरूरी है।^ लक्ष्मणगिलुवा, सांसद सिंहभूम

महाविद्यालय अच्छा साबित होगा

^महिलाओंको आगे बढ़ाने के लिए यहां महिला कॉलेज बहुत ही आवश्यक है। शुरुआत की बीज बोई गई है। चक्रधरपुरवासियों के सहयोग से यह महाविद्यालय अच्छा साबित होगा। क्वॉलिटी एजुकेशन देना है। इसमें युवाओं की भागीदारी अहम रहेगी।^ डॉबीके प्रह्राज, जेएलएन कॉलेज के संस्थापक सदस्य

जेएलएन कॉलेज की हुई स्थापना

^चक्रधरपुरमें महिला कॉलेज के लिए बहुत पहले से यह बात लोगों के जेहन में चल रही थी। किसी भी कार्य को तभी मुहूर्त रूप दिया जा सकता है, जब उसमें क्षेत्र के लोगों का सहयोग मिले। इस तरह की सोच आने पर ही जेएलएन कॉलेज की स्थापना हुई है। यह मील का पत्थर साबित होगा।^ श्यामसुंदर महतो, उपाध्यक्ष जिला परिषद चाईबासा

संयोजक मंडली में शामिल लोग

संयोजकसांसद लक्ष्मण गिलुवा, सदस्य ड. रामचंद्र पाठक, श्रवण मिश्रा, आरसी मिश्रा, श्यामसुंदर महतो, पवन शंकर पांडेय, प्रो. कनाद त्रिपाठी, राम गोपाल जेना, प्रवीर प्रमाणिक, प्रदीप मुखर्जी, प्रो. ड. एसपी सिंह, रवि नंदा, अंजलिना फर्नांडो, विनोद भगेरिया, सतीष ठाकुर, गौरी शंकर महतो आदि।

बैठकमें ये थे मौजूद

वार्डपार्षद सरोज कसेरा, प्रो एके त्रिपाठी, विमल कुमार झा, आरएन सिंह, रमेश ठाकुर, विद्यापति प्रधान, विजय प्रसाद दास, कृष्ण मोहन प्रसाद, विनय कुमार मिश्रा, गणेश तांती, रंजन कुमार भगेरिया, राजेश रोडरिक, मनीष शर्मा, हिमांशु प्रधान, आर श्रीकांत कुमार, एफ आलम, करण महतो, मो तजम्मुल हुसैन, बीके भगेरिया, प्रफुल्ल कुमार पाठक, उत्तम कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।