- Hindi News
- सुस्त कर्मियों के प्रति विधायक की नजरें टेढ़ी
सुस्त कर्मियों के प्रति विधायक की नजरें टेढ़ी
विधायकशशिभूषण सामड की नजरें एक बार फिर प्रखंड सह अंचलकर्मियों के प्रति टेढ़ी हो गई हैं। बुधवार को विधायक ने अपने समर्थकों के साथ प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने कर्मचारियों की कार्य प्रणाली पर असंतोष जाहिर करते हुए सुधार लाने को कहा। इसे लेकर 24 फरवरी को प्रखंड कार्यालय में एक बैठक रखी गई है।
जिसमें सभी पंचायत सेवक समेत प्रखंड सह अंचल के कर्मचारी पदाधिकारी शामिल रहेंगे। विधायक ने बताया कि बैठक में कर्मचारी से लेकर अधिकारियों तक का रोस्टर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिकायत मिली थी कि कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं रहे हैं। साथ ही आय, जाति आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने जैसे छोटे कामों के लिए भी लोगों को परेशान किया जा रहा है। इस दौरान विधायक बीडीओ समीर रेनियर खलको सीओ नीतू कुमारी से मिले और लोगों की समस्याओं की जानकारी दी।