पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उजाड़ा जा रहा है रेलवे का चिल्ड्रेन पार्क

उजाड़ा जा रहा है रेलवे का चिल्ड्रेन पार्क

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| चक्रधरपुरके डीआरएम आफिस के बगल में मौजूद चिल्ड्रेन पार्क उजड़ गया है। इस पार्क की देखभाल इन दिनों रेलवे नहीं कर रही है। रोजाना शाम को यहां बच्चों से ज्यादा मनचलों की भीड़ जुट रही है। इस पार्क की सुरक्षा के लिए की गई घेराबंदी भी तोड़ दी गई है। लोहे की ग्रिल को चोर उठा ले गए। वहीं पार्क में फूल भी नहीं के बराबर हैं। शाम को कैंटिन भी नहीं खुल रही है। पार्क की सुंदरता खत्म हो गई है। रेलवे इलाके में यह एक खूबसूरत पार्क था। रेलवे अनदेखी कर रही है।

सुंदरता पर लाखों खर्च

इधररेलवे हर साल सुंदरता पर लाखों रुपए खर्च करती है। डीआरएम कार्यालय के बीच में होने के बावजूद पार्क का खस्ताहाल है। इधर रेलवे के ऑफिसरों के घरों को खूब सजाया संवारा जा रहा है।