पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाइजीरिया टीएफए का मुकाबला कल

नाइजीरिया-टीएफए का मुकाबला कल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरायकेलाखरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबाॅल लीग के समापन समारोह का मुख्य आकर्षण निग्रो खिलाड़ियों से सुसज्जित नाइजीरिया टीम के साथ टाटा फुटबाॅल एकेडमी के अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी होंगे। सरायकेला के बिरसा स्टेडियम में 13 फरवरी को होने वाले फुटबाॅल के महामुकाबला क्षेत्र के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। नाइजीरियन टीम में देश के विख्यात फुटबाॅल क्लब ईस्ट बंगाल, मोहम्मडन स्पोटिंग एवं मोहन बागान के नामी गिरामी खिलाड़ी शामिल हैं। एसोसिएशन द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नागपुरी, छऊ के साथ साथ कई अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाएंगे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जहां पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा होंगे, वहीं अन्य विशिष्ठ अतिथियों में सिंहभूम जमशेदपुर के सांसद, कोल्हान के विधायक एवं अधिकारी शामिल होंगे। यह मैच लगभग 1.30 बजे शुरू होगा। स्टेडियम में महिलाओं के बैठने की अलग व्यवस्था की गई है। नाइजीरिया टीम कोलकाता-चक्रधरपुर होते हुए सरायकेला पहुंचेगी। चक्रधरपुर में टीम का स्वागत पूर्व विधायक सुखराम उरांव करेंगे। एसोसिएशन ने खेल के क्षेत्र में उपलब्धि एवं प्रोत्साहन के लिए कई लोगों को सम्मानित करने की योजना बनाई है। मैच के पूर्व बुधवार को टीएफए के अधिकारियों की टीम ने मैदान का जायजा लिया।

टाटा फुटबाॅल एकेडमी के अंतराष्ट्रीय खिलाडी।

नाइजीरिया टीम के खिलाड़ी।