पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाभुकों का आवेदन 15 तक निपटाएं: डीसी

लाभुकों का आवेदन 15 तक निपटाएं: डीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपायुक्तअबुबक्कर सिद्दीख पी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन, इंदिरा आवास, पेंडिग बिल, बीआरजीएफ इत्यादि की समीक्षा की गई। इसमें उपायुक्त ने वृद्धा पेंशन तथा विधवा पेंशन के लिए प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की अद्यतन स्थिति के बारे में सभी बीडीओ से जानकारी ली। उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि 15 सितंबर तक प्राप्त आवेदनों पर स्वीकृति प्राप्त कर लें तथा माह के अंत तक आवेदकों का बैंक खाता खुलवा लें। उपायुक्त ने मनरेगा लाभुकों के अकाउंट कार्य के प्रगति के संबंध में बीडीओ से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिया कि सभी मनरेगा लाभुकों से उनका यूआईडी कार्ड की छायाप्रति प्राप्त कर उनका अकाउंट फ्रीज करें। बैठक में उप विकास आयुक्त चंद्रशेखर प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी चक्रधरपुर रवि शंकर शुक्ला, अनुमंडल पदाधिकारी जगन्नाथपुर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।

एडवांस ली गई राशि का मांगा ब्योरा

जिलामें पेंडिंग डीसी बिल के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने बीडीओ तथा कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि विधायक निधि से निकाली गई राशि बिल के आधार पर किए खर्च से संंबंधित कागजात जल्द से जल्द उपलब्ध कराएं, ताकि इसकी रिपोर्ट एजी कार्यालय को उपलब्ध कराया जा सके। डीसी ने कहा कि यदि एसी बिल के संबंध में कार्य नहीं हुआ है तो इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करें।

बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख पी।