पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर रेल मंडल के एडीआरएम नवीन तलवार ने शनिवार को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन आसपास का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन के पास बने मार्केट काॅप्लेक्स में अतिक्रमण सहित गंदगी स्टेशन के पार्सल कार्यालय में अव्यवस्था देखकर भड़क गए। पार्सल कार्यालय में निरीक्षण के दौरान एडीआरएम ने देखा कि प्लेटफार्म संख्या एक पर सामान ढोने की ट्रॉली रखी हुई है और पार्सल कार्यालय में सामान बिखरे पड़े हैं। यह देख एडीआरएम ने स्टेशन के सीआई पार्सल ऑफिस के बड़ा बाबू को काफी खरी-खोटी सुनाई और चेतावनी दी कि दोबारा अगर पार्सल कार्यालय के बाहर गंदगी अव्यवस्था दिखी तो संस्पेड कर देंगे। इसके बाद एडीआरएम नवीन तलवार स्टेशन परिसर के बाहर हनुमान मंदिर के पीछे से लेकर आरपीएफ पोस्ट के समीप तक रेलवे द्वारा आवंटित की गई दुकानों के बीच साफ-सफाई का निरीक्षण किया। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एके चौरसिया, एसीएम प्रशांत सिंघानिया, इंजीनियरिंग विभाग के ईस्ट वेस्ट के आईओडब्लू, सीआई श्री झा दर्जनों की संख्या में रेलकर्मी मौजूद थे।

मिनी मार्केट कॉप्लेक्स का निरीक्षण करते एडीआरएम।

यहां हुआ निरीक्षण

चक्रधरपुरस्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 की एडीआरएम ने बारिकी से निरीक्षण किया। जिसमें एडीआरएम ने देखा कि प्लेटफार्म में पानी बूथ, जीआरपी कार्यालय के बगल में, पार्सल कार्यालय के सामने, शौचालय के पीछे, बुक स्टोर की बगल में काफी गंदगी जमा थी। प्लेटफार्म पर लगे टाइल्स कई जगह टूटे थे।

अतिक्रमण हटाने का निर्देश

एडीआरएमनवीन तलवार स्टेशन परिसर के बाहर हनुमान मंदिर के सामने अवैध रूप से, फल, चाय नास्ता ठेला चाय दुकानों द्वारा फैलाई जा रही गंदगी को देखकर आरपीएफ विभाग के सीनियर डीएससी अरुण कुमार चौरिसया इंजीनियरिंग विभाग के आईओडब्लू को आदेश दिया कि सोमवार की सुबह 8 बजे तक स्टेशन परिसर के बाहर अवैध रूप से ठेला लगाने वालों दुकानाें को हटा दिया जाए। वहीं जो दुकानदार नोटिस मिलने के बाद रेलवे की जमीन से अतिक्रमण नहीं हटाएंगे। उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा।

दुकानदार रखें डस्टबिन, जुर्माना वसूला

एडीआरएमने सभी दुकानदारों के दुकान के आगे डस्टबीन रखने का निर्देश दिया है। जिसमें दुकान का कूड़ा कचरा फेंका जाएगा। वहीं स्टेशन परिसार में गंदगी फैलाने वालों पर सीसीटीवी में देखकर 500 रुपए जुर्माना करने का निर्देश वाणिज्य निरीक्षक