रेलवे कॉलोनियों की सफाई पर जोर
चक्रधरपुर. चक्रधरपुररेल मंडल के सभी स्टेशन परिसर रेलवे काॅलोनियों की साफ-सफाई के लिए मंडल द्वारा सफाई करने का निर्णय लिया गया है। इस संबध में मंडल के एडीआरएम नवीन तलवार द्वारा बताया कि इसके लिए डीआरएम राजीव अग्रवाल ने अधिकारियों की एक टीम का गठन किया गया है। यह टीम 2 अक्टूबर तक मंडल के विभिन्न स्टेशनो रेलवे कॉलोनियों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देगी। इसके अलावा 2 अक्टूबर के दिन रेलवे स्कूलों मेें चित्रकला प्रतियोगिता एवं स्काउट एंड गाइड एनसीसी कैडेट श्रमदान कर सफाई करेंगे। चक्रधरपुर स्टेशन की साफ-सफाई देखने के लिए नोडल ऑफिसर एडीआरएम नवीन तलवार सीनियर डीसीएम एके हलदर को बनाया गया है।