सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक
चक्रधरपुर. शनिवारको वनविश्रामागार चक्रधरपुर में भाजपा के नगर अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें आगामी 21 सितंबर को चक्रधरपुर में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने पर विचार हुआ। कार्यकर्ता सम्मेलन शहर के रेलवे मैदान में होगा। बैठक में जिला उपाध्यक्ष केशव प्रसाद सिंह, देवेंद्र मंडल, संदीप पासवान, विनीत विश्वकर्मा, विनोद शर्मा, विरेंद्र राय, धनुष सिंह, संदीप महतो, महेंद्र सिंह, विद्या सिंह, मोहन कुम्भकार आदि मौजूद थे।